ट्रैक्टर जब्त करने गयी पुलिस की मोटरसाइकिल छीनी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2018 4:39 AM

विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा. पुलिस ने महिलाओं के साथ की बदसलूकी गुलगुलिया नहर व कन्हैयाबिगहा गांव के बीच हुई घटना जहानाबाद : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के विशुनगंज ओपी की पुलिस पर बुधवार को बालू माफियाओं ने हमला कर दिया. अवैध उत्खनन कर बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करने गयी पुलिस पर माफियाओं के गिरोह ने पथराव […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा. पुलिस ने महिलाओं के साथ की बदसलूकी

गुलगुलिया नहर व कन्हैयाबिगहा गांव के बीच हुई घटना
जहानाबाद : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के विशुनगंज ओपी की पुलिस पर बुधवार को बालू माफियाओं ने हमला कर दिया. अवैध उत्खनन कर बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करने गयी पुलिस पर माफियाओं के गिरोह ने पथराव किया, गोलियां चलायी और विशुनगंज ओपी के प्रभारी संतोष कुमार की मोटरसाइकिल छीन ली. हमलावरों की संख्या 20-25 बतायी गयी है, जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं. घटना के संबंध में एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि माफियाओं के द्वारा तीन चक्र गोलियां चलायी गयी हैं. छीनी गयी मोटरसाइकिल अभी बरामद नहीं हुई है. उसकी बरामदगी के लिए और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.
खबर के अनुसार ओपी प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि गुलगुलिया नहर के पास ट्रैक्टर पर अवैध उत्खनन कर बालू लदा है. सूचना पाकर पुलिस नहर की तरफ गयी लेकिन इसके पहले ही भनक पाकर चालक बालू लदा डल्ला छोड़ दिया और ट्रैक्टर का इंजन ले भागा. वहां पहुंचने के बाद ओपी प्रभारी ने डल्ला को जब्त कर ओपी में लाने के लिए एक पुलिसकर्मी संतोषी कुमार को रस्सा लाने अपनी बाइक से भेजा था. जब वह रस्सा लेकर लौट रहा था,
उसी बीच माफियाओं के गिरोह ने उसे घेरकर जमकर पिटाई कर दी और पुलिस की बाइक लेकर भाग गये. सूचना पाकर पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो माफियाओं ने गोलियां चलाकर दहशत कायम कर दी. इसके बाद माफियाओं का गिरोह भाग निकला. बाद में पुलिस को सूचना मिली कि ट्रैक्टर को कन्हैयाबिगहा गांव में ले जाया गया है. पुलिस ट्रैक्टर को जब्त करने पहुंची तो लोगों की भीड़ ने ट्रैक्टर की टायरों की हवा निकाल दी और पुलिस पर पथराव किया. ऐसी हालत में पुलिस को पीछे हटना पड़ा. पुलिस के अनुसार जिस ट्रैक्टर से बालू का अवैध उत्खनन किया गया था, वह सुभाष यादव का है, जिसका बेटा मंटू यादव कुछ दिन पहले बालू घाट पर हुई गोलीबारी का आरोपित है. ओपी प्रभारी के अनुसार इस घटना में महंगुपुर और कन्हैयाबिगहा गांव के लोगों का हाथ है, जिनकी पहचान की गयी है. उनलोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर इस मामले में कन्हैयाबिगहा गांव के लोगों ने एसपी के नाम एक आवेदन दिया है, जिसमें आरोप लगाया है कि मंदिर निर्माण के लिए ट्रैक्टर द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से बालू लाया गया था. उक्त बालू को पुलिस ने जब्त करने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को ऐसा करने से मना किया, जिससे मामला बिगड़ गया. इसके बाद ग्रामीणों के अनुसार पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं एवं नाबालिग लड़कियों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गयी. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन