डीईओ कार्यालय के छह लिपिकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2018 3:51 AM

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : कार्यालय के कार्य में लापरवाही तथा अनुशासनहीनता बरतने को लेकर डीईओ कार्यालय में पदस्थापित छह लिपिकों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. इस संबंध में डीईओ प्रियनंदन प्रसाद ने बताया कि सात मई को दोपहर बाद 4:50 बजे इन लिपिकों की खोज की गयी तो सभी कार्यालय से गायब पाये गये. […]

विज्ञापन
जहानाबाद नगर : कार्यालय के कार्य में लापरवाही तथा अनुशासनहीनता बरतने को लेकर डीईओ कार्यालय में पदस्थापित छह लिपिकों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. इस संबंध में डीईओ प्रियनंदन प्रसाद ने बताया कि सात मई को दोपहर बाद 4:50 बजे इन लिपिकों की खोज की गयी तो सभी कार्यालय से गायब पाये गये. पहले भी इस हरकत के लिए उन्हें चेतावनी दी गयी थी. इसके बावजूद ये लिपिक कर्मचारी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं.
वर्तमान में वरीय पदाधिकारियों का निर्देश ईमेल से प्राप्त होता है और तत्काल प्रतिवेदन की मांग की जाती है. असमय तथा बिना सूचना कार्यालय से लिपिकों के गायब रहने के कारण वांछित प्रतिवेदन संबंधित पदाधिकारी को उपलब्ध कराने में विलंब होती है, जिससे उच्चाधिकारियों के कोपभाजन का शिकार बनना पड़ता है. संबंधित कर्मियों से दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने को कहा गया है. जिनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी है, उनमें प्रधान लिपिक रामाशीष प्रसाद, लिपिक महेंद्र प्रसाद, रवींद्र कुमार, अमरजीत कुमार, प्रियरंजन, अजीत कुमार शामिल हैं.
डीईओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले
जहानाबाद नगर. शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा स्कूलों में नियमित वर्ग संचालन नियमित सुनिश्चित कराने को लेकर डीईओ प्रियनंदन प्रसाद ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया. इस दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित मिले, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा. डीईओ ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय दमुहां में 10 में से चार शिक्षक अनुपस्थित मिले. वहीं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय भतनबिगहा तथा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय टींबलपुर में भी दो में से एक शिक्षक गायब थे. भतनबिगहा में अनुपस्थित शिक्षक तीन मई से ही बिना सूचना के गायब हैं. उक्त शिक्षक 16-21 अप्रैल तक भी बिना सूचना के गायब थे. डीईओ ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय तथा उच्च विद्यालय टींबलपुर में शिक्षक उपस्थित मिले. जिन स्कूलों में शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं, उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन