जहानाबाद : सरगना समेत सात वाहन चोर धराये, गाड़ियां जब्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2018 8:19 AM

विज्ञापन

जहानाबाद : स्थानीय पुलिस की टीम ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी की चार बड़ी गाड़ियां बरामद की गयी हैं. वाहन चोर गिरोह के गिरफ्तार अपराधियों ने 16 घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. जहानाबाद के अलावा गया, औरंगाबाद, नालंदा, अरवल […]

विज्ञापन

जहानाबाद : स्थानीय पुलिस की टीम ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी की चार बड़ी गाड़ियां बरामद की गयी हैं.

वाहन चोर गिरोह के गिरफ्तार अपराधियों ने 16 घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. जहानाबाद के अलावा गया, औरंगाबाद, नालंदा, अरवल जिलों में बड़े वाहनों की चोरी करने की बात कबूल की है. उत्तम और रवि इस गिरोह के सरगना हैं. बरामद की गयी गाड़ियों में एक टाटा-सफारी, एक टाटा 407, एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वैन तथा 10 चक्के वाली टाटा कंपनी का हाईवा शामिल हैं.

16 घटनाओं में स्वीकार की संलिप्तता : एसपी ने बताया कि पकड़े गये अपराधियों के गिरोह ने 16 कांडों में शामिल रहना स्वीकार किया है. उन्होंने बताया कि काको थाना क्षेत्र, जहानाबाद कोर्ट एरिया, नगर थाना के राजाबाजार, बंधुगंज, काजीसराय, दक्षिणी, औरंगाबाद के दाउदनगर, शेखपुरा के बरबिगहा, गया के पंचांगपुर, कड़ौना के कनौदी , नगर थाने के वभना, गया के बुनियादगंज और बेलागंज, मखदुमपुर के आंकोपुर रोड, गया-डोभी पावर ग्रिड के पास से और जहानाबाद के निजामउद्दीपुर के समीप से वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल रहना बताया गया है. उक्त स्थलों से छह टाटा 1109 और 10 हाइवा ट्रकों की चोरी की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन