विकास के लिए 82.53 करोड़ का बजट पास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2018 4:39 AM
जहानाबाद : शहर के सभी 33 वार्डों का चहुंमुखी विकास कराने और सौंदर्यीकरण के लिए 82 करोड़ 53 लाख का बजट तैयार कर उसे पास किया गया है. गुरुवार को नगर पर्षद के सभाकक्ष में बजट समिति की संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, मुख्य […]
जहानाबाद : शहर के सभी 33 वार्डों का चहुंमुखी विकास कराने और सौंदर्यीकरण के लिए 82 करोड़ 53 लाख का बजट तैयार कर उसे पास किया गया है. गुरुवार को नगर पर्षद के सभाकक्ष में बजट समिति की संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, मुख्य पार्षद पूनम देवी, उप मुख्य पार्षद मो कलामउद्दीन, कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार, नगर पार्षद धर्मपाल सिंह यादव, सुदिल देवी, जैनव खातून, लता देवी समेत 15 से अधिक पार्षदों ने बैठक में हिस्सा लिया.
इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि विभागीय पैसे के अलावा मोबाइल टावर, हाट बाजार समेत विभिन्न स्रोतों से नगर पर्षद को 84 करोड़ 28 लाख की आमदनी होती है. इस आलोक में शहर के विकास के लिए संपन्न हुई बैठक में 82 करोड़ 53 लाख का बजट की मंजूरी दी गयी. अधिकारी ने बताया कि शहर का सौंदर्यीकरण, नाली-गली का निर्माण, सफाई व्यवस्था, सड़क का निर्माण समेत विकास के अन्य कार्यों को बजट में शामिल किया गया है. पहली बार बैठक में शामिल हुए स्थानीय विधायक सुदय यादव ने विकास के लिए कई योजनाओं के क्रियान्वयन का प्रस्ताव रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










