इंजीनियर की पत्नी से एटीएम कार्ड बदलकर 10 हजार ठगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2018 5:07 AM
विज्ञापन
टेलीफोन एक्सचेंज के समीप एटीएम में दिया घटना को अंजाम जहानाबाद : शहर के काको रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज (निजामउद्दीनपुर) के समीप संचालित एसबीआई के एटीएम में एक महिला उचक्कों की जालसाजी का शिकार हो गयी. घटना बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे हुई. दो उचक्कों ने उनके साथ धोखाधड़ी कर पहले पासवर्ड जान लिया […]
विज्ञापन
टेलीफोन एक्सचेंज के समीप एटीएम में दिया घटना को अंजाम
जहानाबाद : शहर के काको रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज (निजामउद्दीनपुर) के समीप संचालित एसबीआई के एटीएम में एक महिला उचक्कों की जालसाजी का शिकार हो गयी. घटना बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे हुई. दो उचक्कों ने उनके साथ धोखाधड़ी कर पहले पासवर्ड जान लिया फिर एटीएम कार्ड बदल लिया. इसके बाद उसके खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिये. आदर्श कॉलनी मोहल्ला की निवासी प्रिया कुमारी के साथ यह घटना हुई. उनके पति पेशे से इंजीनियर हैं. बताया गया है कि 32 वर्षीय उक्त महिला रुपये निकालने के लिए एटीएम में गयी हुई थी. ग्राहक के रूप में दो उचक्के वहां पर सक्रिय थे. महिला जब रुपये निकालने के लिए प्रक्रिया पूरी कर रही थी,
उसी दौरान एक उचक्का एटीएम में प्रवेश कर कार्ड उल्टा लगाने की बात कहकर उन्हें झांसा दिया और सहयोग करने के नाम पर उनका एटीएम कार्ड लेकर धोखाधड़ी के तहत उन्हें दूसरा कार्ड दे दिया. इसके बाद प्रक्रिया के तहत कार्ड डालने के बाद पिन नंबर डालने को कहा और पासवर्ड जान लिया. गलत कार्ड रहने के कारण उस वक्त रुपये नहीं निकले. उचक्का यह कहकर वहां से निकल गया कि एटीएम में कैश नहीं है. थोड़ी देर के बाद उनके मोबाइल फोन पर 10 हजार रुपये की निकासी हो जाने का मैसेज आया. घटना की सूचना पुलिस को दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










