शाॅर्ट सर्किट से लगी आग तीन सिलिंडर हुए ब्लास्ट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2018 5:03 AM

विज्ञापन

कोई हताहत नही , पांच लाख रुपये की क्षति का अनुमान मसौढ़ी : पुनपुन स्थित जाहिदपुर में बुधवार की शाम अचानक फर्नीचर दुकान सह आवास में आग लग गयी , लोग कुछ समझ पाते इससे पहले आग ने तीन और फर्नीचर दुकानों को अपनी आगोश में ले लिया .इस दौरान तीनों घर में रखे गैस […]

विज्ञापन

कोई हताहत नही , पांच लाख रुपये की क्षति

का अनुमान
मसौढ़ी : पुनपुन स्थित जाहिदपुर में बुधवार की शाम अचानक फर्नीचर दुकान सह आवास में आग लग गयी , लोग कुछ समझ पाते इससे पहले आग ने तीन और फर्नीचर दुकानों को अपनी आगोश में ले लिया .इस दौरान तीनों घर में रखे गैस सिलिंडर भी एक- एक कर ब्लास्ट हो गया.हालांकि इसमें किसी तरह की हताहत नहीं हुई है. लेकिन, इससे दुकानों के फर्नीचर जलकर राख हो गये . आग कैसे लगी अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. लेकिन, आशंका जतायी जा रही है कि बिजली के शाॅर्ट सर्किट से आग लगी है .आग में करीब पांच लाख रूपये की क्षति हुई है .
जानकारी के अनुसार जाहिदपुर गांव के संजीव मिस्त्री व राजा मिस्त्री समेत तीन सरोवरों का एक ही जगह फर्नीचर की दुकान और घर है .बुधवार शाम राजा मिस्त्री की दुकान में अचानक आग लग गयी. इधर आग की खबर सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच आग को काबू में करने का प्रयास कर ही रहे थे कि राजा के घर में रखा गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया . इससे लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इसी बीच राजा के दो अन्य भाइयों के घर में भी रखा सिलिंडर एक- एक ब्लास्ट कर गया . घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया सतगुरु प्रसाद ,ग्रामीणों व फायर बिग्रेड की गाड़ी तुरंत पहुंच गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन