हृदय गति रुकने से सैप के जवान की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2018 12:50 AM

विज्ञापन

पर्यटक थाना वाणावर में हुई घटना सात माह पूर्व ही पर्यटन थाना योगदान दिया था जवान मखदुमपुर : पर्यटन थाना वाणावर में सोमवार को हृदय गति रुक जाने से एक सैप जवान की मौत हो गयी. सैप जवान पारस सिंह यादव (59 वर्ष) सीवान जिला का रहने वाला बताया जाता है. घटना के संबंध में […]

विज्ञापन

पर्यटक थाना वाणावर में हुई घटना

सात माह पूर्व ही पर्यटन थाना योगदान दिया था जवान
मखदुमपुर : पर्यटन थाना वाणावर में सोमवार को हृदय गति रुक जाने से एक सैप जवान की मौत हो गयी. सैप जवान पारस सिंह यादव (59 वर्ष) सीवान जिला का रहने वाला बताया जाता है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि जवान की मौत हृदय गति रुक जाने से हो गयी है. रविवार की देर रात जवान की तबीयत खराब हुई थ जिसे दिखाने के लिए जवान ले ही जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि उक्त जवान सात माह पहले पर्यटन थाने में योगदान दिया था. उन्होंने यह भी बताया कि उक्त जवान को पहले से भी बीमारी से ग्रसित था पहले भी उसे अटैक आ चुका था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन