ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2018 4:33 AM

विज्ञापन

जहानाबाद सदर : पटना-गया मुख्य पथ पर टेहटा ओपी क्षेत्र में टेहटा बाइपास पर ट्रैक्टर ने पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल ट्रैक्टर चालक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य […]

विज्ञापन

जहानाबाद सदर : पटना-गया मुख्य पथ पर टेहटा ओपी क्षेत्र में टेहटा बाइपास पर ट्रैक्टर ने पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल ट्रैक्टर चालक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य के लतेहार जिला अंतर्गत छिपाडोरा थाना के मांदु गांव के 18 वर्षीय संतोष कुमार मखदुमपुर थाना क्षेत्र के धावा पर गांव में संचालित बीएम ईंट भट्टा पर ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था. सोमवार को बीएम ईट भट्टा से ईंट लेकर देवकुली जा रहा था कि रास्ते में टेहटा बाइपास के समीप ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन