निमोनिया से बचाव के लिए नयी वैक्सीन लांच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2018 4:29 AM

विज्ञापन

कार्यशाला में वैक्सीन के संबंध में दी गयी जानकारी सरकार िन:शुल्क उपलब्ध करायेगी वैक्सीन जहानाबाद नगर : निमोनिया से बच्चों के बचाव के लिए एक नया वैक्सीन निमोकोपल कॉन्जगेट वैक्सीन लांच किया गया है. यह वैक्सीन बच्चों को तीन बार लगाया जायेगा. डेढ़ माह, साढ़े तीन माह तथा नौ माह के बच्चों को यह वैक्सीन […]

विज्ञापन

कार्यशाला में वैक्सीन के संबंध में दी गयी जानकारी

सरकार िन:शुल्क उपलब्ध करायेगी वैक्सीन
जहानाबाद नगर : निमोनिया से बच्चों के बचाव के लिए एक नया वैक्सीन निमोकोपल कॉन्जगेट वैक्सीन लांच किया गया है. यह वैक्सीन बच्चों को तीन बार लगाया जायेगा. डेढ़ माह, साढ़े तीन माह तथा नौ माह के बच्चों को यह वैक्सीन लगाया जायेगा जिससे पांच वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु दर में कमी आयेगी. यह डब्ल्यूएचओ द्वारा एक कार्यशाला में बताया गया. समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में इस वैक्सीन के संबंध में डब्ल्यूएचओ द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ डीएम आलोक रंजन घोष ने किया. उन्होंने इस वैक्सीन को लगाने के लिए जून से चलाये जानेवाले प्रोग्राम का संचालन बेहतर ढंग से करने को कहा ताकि जिले में बच्चों के मृत्यु दर में कमी आ सके.
मालूम हो कि निमोनिया के कारण अधिकतर बच्चों की मौत होती है. ऐसे में यह वैक्सीन बच्चों को निमोनिया से बचायेगा. कार्यशाला में उपस्थित चिकित्सकों तथा सीडीपीओ को निमोनिया के बारे में यह बताया गया कि इससे बचने के लिए कई उपाय जैसे टीकाकरण, पौष्टिक आहार, स्तनपान, स्वच्छ परिवेश की जरूरत है जिसमें बाल विकास परियोजना तथा स्वास्थ्य विभाग की सामान्य भागीदारी से ही यह संभव है. निमोनिया से बचने के लिए न्यूमोकोकल कॉन्जगेट वैक्सीन एक जून से नियमित टीकाकरण में शामिल किया जायेगा. यह टीका बच्चों को केवल निमोनिया से ही नहीं,
बल्कि मेनींजाइटिस, कान का बहना के अलावा अन्य प्रकार के सेफ्टिलेमिया जैसे रोगों की रोकथाम करने में सक्षम होगा. नया टीका निमोनिया एवं मेनींजाइटिस के खतरे को काफी हद तक दूर कर देगा. कार्यशाला के बाद सभी प्रखंडस्तरीय अधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने-अपने प्रखंडों में एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को इस संबंध में प्रशिक्षित करेंगे. कार्यशाला में बताया गया कि विश्व के 141 देशों में यह वैक्सीन बच्चों को निमोनिया से बचाने में पहले से प्रयोग हो रहा है.
यह टीका अत्यंत ही सुरक्षित एवं कारगर है जो सरकार द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है. कार्यशाला में सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, डीआईओ डॉ एसएन शर्मा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ ब्रजभूषण प्रसाद के अलावे अन्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन