काको में शादी की नीयत से युवती का अपहरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2018 5:20 AM
विज्ञापन
बरामदगी के लिए एनएच 110 को किया जाम लड़की के पिता के बयान पर एफआइआर दर्ज, दो नामजद प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग मानकर पुलिस कर रही मामले की तहकीकात जहानाबाद/काको : शादी की नीयत से काको बाजार की निवासी 19 वर्षीया एक युवती का अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध […]
विज्ञापन
बरामदगी के लिए एनएच 110 को किया जाम
लड़की के पिता के बयान पर एफआइआर दर्ज, दो नामजद
प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग मानकर पुलिस कर रही मामले की तहकीकात
जहानाबाद/काको : शादी की नीयत से काको बाजार की निवासी 19 वर्षीया एक युवती का अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़की के पिता के बयान पर काको थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है जिसमें स्थानीय दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. घटना रविवार की रात आठ बजे की है. अपह्त लड़की को बरामद करने और आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सोमवार को लोगों ने जहानाबाद-एकंगरसराय एनएच 110 को काको बाजार में जाम लगा दिया.
जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गयी. लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी. सूचना पाकर काको थानाध्यक्ष संजय शंकर सशस्त्र बलों के साथ वहां पहुंचा और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कर आवागमन को चालू कराया. कुछ लोग इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे थे जिसे पुलिस ने पूरी तरह नकार दिया. इस सिलसिले में अपहृत युवती के व्यवसायी पिता ने काको थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें काको मीठी कुआं के समीप के निवासी सब्बर रहमान और काको के ही दिलीप नोनिया को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस प्रथम दृष्टया इसे प्रेम-प्रसंग का मामला मानकर मामले की तहकीकात में जुट गयी है. अपहृत लड़की को बरामद करने के लिए आरोपितों के कुछ संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में लड़की के पिता ने उल्लेख किया है कि उनकी पुत्री रविवार की देर शाम किसी को कुछ बिना बताये घर के बाहर निकली थी. काफी समय बीत जाने के बाद जब वह नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू हुई जिसमें पता चला कि उक्त दोनों आरोपितों ने बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से उसकी पुत्री को गाड़ी में बिठाकर अपहरण कर लिया है. इस संबंध में काको थानाध्यक्ष ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के दोनों आरोपितों एवं इसमें शामिल तथाकथित अन्य लोगों को पकड़ने के लिए अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










