पढ़ने जा रहा छात्र ट्रेन से गिरा, पैर कटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2018 5:20 AM
विज्ञापन
पटना रेफर, टेहटा स्टेशन पर हुआ हादसा जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड के टेहटा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर उसकी चपेट में आ जाने से 16 वर्षीय छात्र आकाश कुमार बुरी तरह घायल हो गया. उसके पैर कट गये, सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. […]
विज्ञापन
पटना रेफर, टेहटा स्टेशन पर हुआ हादसा
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड के टेहटा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर उसकी चपेट में आ जाने से 16 वर्षीय छात्र आकाश कुमार बुरी तरह घायल हो गया. उसके पैर कट गये, सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. घायल छात्र परसबिगहा थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव का निवासी है जो टेहटा ओपी के पिरगंज गांव स्थित अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई करता है. घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त छात्र सुबह में जहानाबाद स्थित कोचिंग में पढ़ने के लिए आ रहा था.
वह टेहटा स्टेशन पर ट्रेन में सवार हो रहा था. सवार होने के क्रम में ही ट्रेन खुल गयी और वह रेल पटरी के बीच गिर गया जिससे उसके पैर कट गये. इस हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. सैकड़ों की संख्या में लोग और उसके परिजन अस्पताल में जुट गये. उसके घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










