तस्वीर वायरल होने से बिहार के शिक्षा मंत्री विवादों में, कहा- रंगीन गिलास में पी रहा था पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2018 3:28 AM
जहानाबाद : बिहार के शिक्षामंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने टेहटा में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर कहा है कि मेरी और सरकार की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल की गयी है़ नाश्ते के टेबुल पर उनके सामने रखे रंगीन गिलास एवं जग में भरे पानी को शराब बता कर राजनीतिक […]
जहानाबाद : बिहार के शिक्षामंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने टेहटा में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर कहा है कि मेरी और सरकार की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल की गयी है़ नाश्ते के टेबुल पर उनके सामने रखे रंगीन गिलास एवं जग में भरे पानी को शराब बता कर राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है. जानकारी होने पर वायरल हुई फोटो को देख कर वे सन्न रह गये. मंत्री ने कहा कि सच्चाई यह नहीं, जो वायरल तस्वीरों के साथ बताने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिसे शराब कहा जा रहा है, वह पानी है. दरअसल जो जग और ग्लास तस्वीर में दिख रहे हैं वे रंगीन है और उस गिलास में पानी डालते ही पानी भी रंगीन दिखाई देने लगता है. इसलिए तस्वीरों में ऐसा दिखाई पड़ रहा है.
उन्होंने बताया कि वायरल तस्वीर 16 फरवरी की है. उसी दिन नोखा में कर्पूरी जयंती में भाग लेना था. वहां जाने के पूर्व उन्होंने दाउदनगर स्थित भाजपा नेता संजय कुशवाहा के आवास पर 50-60 लोगों की मौजूदगी में नाश्ता किया था, जिसमें भाजपा नेता के घर की महिलाएं भी शामिल थीं. उन्होंने कहा कि वहां से सीधे वे कर्पूरी जयंती समारोह में भाग लेने भी गये थे. कुछ दिन पूर्व शिक्षा मंत्री और जदयू के कई नेताओं के साथ शिक्षा मंत्री के नाश्ता के टेबुल पर रंगीन गिलास परोसा हुआ था,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










