पुलिस जीप व ऑटो में हुई टक्कर, पांच घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2018 4:36 AM
जहानाबाद /बेलागंज : चाकंद थाना क्षेत्र के देसीनबिगहा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की सुबह जहानाबाद थाने की पुलिस जीप व ऑटो में टक्कर हो गयी. इससे पुलिस जीप का ड्राइवर व ऑटो पर सवार चार लोग घायल हो गये. ड्राइवर का सिर फट जाने से उसके शरीर से काफी खून बह गया. घटना की […]
जहानाबाद /बेलागंज : चाकंद थाना क्षेत्र के देसीनबिगहा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की सुबह जहानाबाद थाने की पुलिस जीप व ऑटो में टक्कर हो गयी. इससे पुलिस जीप का ड्राइवर व ऑटो पर सवार चार लोग घायल हो गये. ड्राइवर का सिर फट जाने से उसके शरीर से काफी खून बह गया. घटना की सूचना पर गया जिले के चाकंद थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष विक्रमा सिंह, चंदौती सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार गुप्ता व चंदौती थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए गया शहर स्थित जयप्रकाश नारायण अस्पताल व अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भरती कराया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि ऑटो पर सवार घायल दोनों युवक क्षेत्र के गंगापुर के रहनेवाले बताये गये हैं. इसमें रंजीत कुमार के पैर फ्रैक्चर हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










