चौक-चौराहे पर प्रत्याशी को लेकर हो रही बहस हवा में तैर रहे हैं कई नाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2018 5:47 AM
विज्ञापन
जहानाबाद सदर : जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दो दिन बीत जाने के बाद भी एनडीए एवं राजद द्वारा प्रत्याशी के नामों की घोषणा नहीं की गयी है. इसको लेकर शहर के चौक-चौराहे से लेकर ग्रामीण इलाके में प्रत्याशी के नाम को लेकर चर्चा हो रही है. सुबह में चौक-चौराहे पर हवा […]
विज्ञापन
जहानाबाद सदर : जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दो दिन बीत जाने के बाद भी एनडीए एवं राजद द्वारा प्रत्याशी के नामों की घोषणा नहीं की गयी है. इसको लेकर शहर के चौक-चौराहे से लेकर ग्रामीण इलाके में प्रत्याशी के नाम को लेकर चर्चा हो रही है. सुबह में चौक-चौराहे पर हवा में नाम आता है तो शाम होते ही दूसरे प्रत्याशी के नाम की चर्चा होने लगती है.
एनडीए में मचा है घमासान : जहानाबाद विधानसभा उपचनुाव को लेकर एनडीए में घमासान है. उपचुनाव में इस सीट से जदयू की दावेदारी छोड़े जाने के बाद एनडीए के घटक दलों में खींचातान और भी बढ़ गयी है. हम पार्टी जहां इस सीट पर दावेदारी जता रही है. वहीं स्थानीय सांसद डॉ अरुण कुमार एवं उपेंद्र कुशवाहा आमने-सामने दिख रहे हैं. ऐसी स्थिति में इस सीट के लिए भाजपा की भूमिका महत्वपूर्ण हो गयी है. ऐसी स्थिति में जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से एनडीए से सबसे बड़ा घटक दल अपनी पार्टी का प्रत्याशी उतार सकता है.
राजद में प्रत्याशी को लेकर संशय बरकरार : राजद में भी अभी तक प्रत्याशी को लेकर संशय बना हुआ है. सूत्रों के अनुसार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इस सीट पर पूर्व मंत्री सह राजद के प्रधान महासचिव रहे मुंद्रिका सिंह यादव के पुत्र लड़ना चाहते हैं लेकिन मुंद्रिका सिंह यादव के पुत्रों में ही खींचातान चल रही है. इस सीट के लिए सुदय यादव एवं उनके भाई उदय यादव के बीच खींचातान चल रही है. बेलागंज के विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव भी इस सीट से अपने पुत्र को लड़ाने के लिए प्रयासरत हैं. वहीं पूर्व विधायक डॉ सच्चितानंद यादव एवं डॉ मुन्नीलाल यादव भी जोर लगाये हुए हैं.
वाम दल भी साधे हुए हैं चुप्पी : उपचुनाव के लिए नामांकन में दो दिन बीत जाने के बावजूद भी एनडीए एवं राजद द्वारा प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गयी. वहीं वामदल भी चुप्पी साधे हुए हैं. वाम दलों की ओर से भाकपा-माले का लड़ना तय है लेकिन उसके द्वारा भी अभी तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










