चोरों ने मोबाइल दुकान से लाखों रुपये उड़ाये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2018 5:50 AM
रतनी : परसबिगहा थाना क्षेत्र के अमैन गांव स्थित एक मोबाइल दुकान से बीती रात चोरों ने ताला काटकर 10 हजार नकद समेत एक लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. इस सिलसिले में पीड़ित दुकानदार सह गांव निवासी ललन साव ने बताया कि बीती रात चोरों ने दुकान का ताला काटकर दुकान में प्रवेश […]
रतनी : परसबिगहा थाना क्षेत्र के अमैन गांव स्थित एक मोबाइल दुकान से बीती रात चोरों ने ताला काटकर 10 हजार नकद समेत एक लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. इस सिलसिले में पीड़ित दुकानदार सह गांव निवासी ललन साव ने बताया कि बीती रात चोरों ने दुकान का ताला काटकर दुकान में प्रवेश कर गया तथा दुकान में रखा 10 हजार रुपये नकद समेत एक कंप्यूटर सेट, फोटो मशीन, प्रिंटर, दो हार्ड डिस्क व होम थिएटर की चोरी कर ली. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त दुकानदार रात्रि में लगभग नौ बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला आया था.
सुबह में जब दुकान खोलने गया तो ताला कटा देख उसके होश उड़ गये. जब दुकान का दरवाजा खोला तो सामान व रुपये गायब देख अवाक रह गया तथा इसकी सूचना तत्काल थाने को दी. चोरी की सूचना पाकर थानाध्यक्ष लाल बहादुर यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










