मायके गयी थी मुखिया, घर खाली कर गये चोर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2018 5:48 AM
विज्ञापन
अपराध. मुखिया के घर से 10 लाख रुपये नकद व आभूषण की चोरी मशरक : थाना क्षेत्र के मशरक पूर्वी पंचायत की मुखिया व प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मृदुला देवी के मशरक मुन्नी मोड़ स्थित आवास से सोमवार की रात्रि करीब 10 लाख रुपये नकद और 2 लाख 50 हजार के आभूषण की चोरी अज्ञात […]
विज्ञापन
अपराध. मुखिया के घर से 10 लाख रुपये नकद व आभूषण की चोरी
मशरक : थाना क्षेत्र के मशरक पूर्वी पंचायत की मुखिया व प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मृदुला देवी के मशरक मुन्नी मोड़ स्थित आवास से सोमवार की रात्रि करीब 10 लाख रुपये नकद और 2 लाख 50 हजार के आभूषण की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिये. साथ ही चोरों ने जरूरी कागजात और मकान में स्थित दवा दुकान से 6 हजार नकद और कंप्यूटर सेट की भी चोरी कर ली. चोरों ने पाइप के सहारे छत पर चढकर सीढ़ी रूम का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया. सभी कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान घर में परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था. मुखिया मृदुला देवी अपने पति रंजीत कुमार सिंह के साथ मायके गयी हैं और उनके देवर अमर सिंह व्यावसायिक कार्य से बाहर गये हैं. चोरी की जानकारी मंगलवार को सुबह में तक हुई,
जब देखभाल करने वाला व्यक्ति मुखिया के चालक के रूम की सफाई करने पहुंचा और मकान में स्थित दवा दुकान का ताला टूटा देखा. जब मकान का मुख्य गेट खोला तो, सभी कमरे का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा हुआ था. घटना की जानकारी मुखिया को देने के बाद थाने को सूचना दी . सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने तहकीकात शुरू कर दी. इस दौरान घर के पीछे की केड़वानी से एक 45 हजार रुपये की गड्डी बरामद हुई. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर इसी रास्ते भागे होंगे. इस संदर्भ में मुखिया के वाहन चालक गोपालबाड़ी गांव निवासी रवींद्र राम और दवा व्यवसायी तरैया थाना क्षेत्र के फरिदपुरा गांव निवासी निर्भय कुमार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस जांच में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार, बेड रूम के अलमारी में करीब 10 लाख रुपये नकद और 2 लाख 50 हजार मूल्य के आभूषण थे. एक कमरे में पंचायत से संबंधित कागजात रखे हुए थे. इसकी जानकारी मुखिया द्वारा फोन पर दी गयी. मुखिया और परिवार के अन्य सदस्यों के आने के बाद ही चोरी हुए कागजातों की सही जानकारी मिलने की आशा है. मुखिया के घर चोरी की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पंचायत के लोग मुखिया से संपर्क करने में जुटे रहे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है और पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया प्राथमिकी दर्ज की गयी है और इसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










