खेत में मिट्टी के नीचे छुपा कर सिम कार्ड रखता था टाइगर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2018 5:18 AM
जहानाबाद : अपने कारनामों से कम समय में शहर का आतंक बने रवि टाइगर फिलहाल जेल में कैद है. करतूतों की कहानी सुन पुलिस भी सन्न रह गयी थी. जब चार जनवरी को इसे दबोचा गया तो रंगदार के हाथ से हथियार तो बरामद नहीं हुआ, लेकिन जो सिमकार्ड उसके पास मौजूद मिले उन्हीं नंबरों […]
जहानाबाद : अपने कारनामों से कम समय में शहर का आतंक बने रवि टाइगर फिलहाल जेल में कैद है. करतूतों की कहानी सुन पुलिस भी सन्न रह गयी थी. जब चार जनवरी को इसे दबोचा गया तो रंगदार के हाथ से हथियार तो बरामद नहीं हुआ, लेकिन जो सिमकार्ड उसके पास मौजूद मिले उन्हीं नंबरों से रंगदारी मांगता था टाइगर उर्फ तूफान सिंह. पटना जिले के कौरी गांव निवासी रंगदार के ऐसे तो कई उपनाम हैं लेकिन मूल नाम सकून कुमार है. पिता की मौत के बाद अपने ननिहाल नोआवां को इसने अपराध का ठिकाना बनाया जहां इसके मंसूबे तब और खतरनाक हो गये जब इसके द्वारा शहर के कई व्यवसायियों से रंगदारी की मांग की जाने लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










