एमवीआई ने अभियान चलाकर 20 ऑटो को किया जब्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2017 4:17 AM

विज्ञापन

जहानाबाद सदर : नगर सेवा में चलने वाला ऑटो चालकों को शनिवार को भारी पड़ गया. डीएम के निर्देश पर एमवीआई अर्चना कुमारी ने शहरी क्षेत्र में ऑटो चालकों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलायी. जांच के दौरान परिवहन नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में उन्होंने 20 ऑटो को जब्त किया. एमवीआई ने जांच […]

विज्ञापन

जहानाबाद सदर : नगर सेवा में चलने वाला ऑटो चालकों को शनिवार को भारी पड़ गया. डीएम के निर्देश पर एमवीआई अर्चना कुमारी ने शहरी क्षेत्र में ऑटो चालकों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलायी. जांच के दौरान परिवहन नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में उन्होंने 20 ऑटो को जब्त किया. एमवीआई ने जांच के दौरान बिना पेपर के चलाने, परमिट नहीं रखने,

अगले सीट पर अतिरिक्त सीट लगाने, गैस से संचालित 20 ऑटो को जब्त किया. एमवीआई द्वारा शहरी क्षेत्र में ऑटो चालकों के खिलाफ चलायी गयी जांच अभियान से नगर सेवा ऑटो चालक में हड़कंप मचा है जिसके कारण यात्रियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी. विदित हो कि जिले में इन दिनों सड़क दुर्घटना की घटनाएं बढ़ गयी है. सड़क दुर्घटना की ज्यादातर घटना ऑटो दुर्घटना के कारण ही घट रही है.

टो चालकों द्वारा परिवहन नियमों की अनदेखी कर अगली सीट पर भी यात्री को बैठा कर नगर सेवा में चला रहा है. डीएम ने इसे काफी गंभीरता से लिया तथा एमवीआई को ऑटो चालकों के खिलाफ अभियान चलाने का फरमान जारी कर दिया.
क्या कहती हैं पदाधिकारी
अभियान चलाकर शनिवार को 20 ऑटो को जब्त किया गया है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा परिवहन नियमों के पालन नहीं करने वाले पर कार्रवाई की जायेगी
अर्चना कुमारी, एमवीआई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन