बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैला रहे कलाकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2017 6:08 AM
जहानाबाद नगर : दहेज प्रथा एवं बाल विवाह जैसे सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने को लेकर जिले में कलाकारों द्वारा अलख जगाया जा रहा है. कला जत्थे की टीम जिले के सभी पंचायतों में नुक्कड़-नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है, ताकि इस सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाया […]
जहानाबाद नगर : दहेज प्रथा एवं बाल विवाह जैसे सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने को लेकर जिले में कलाकारों द्वारा अलख जगाया जा रहा है. कला जत्थे की टीम जिले के सभी पंचायतों में नुक्कड़-नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है, ताकि इस सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाया जा सके. बुधवार को जिले के मखदुमपुर, काको तथा मोदनगंज प्रखंड में नुक्कड़-नाटक व गीत-संगीत का कार्यक्रम आयोजित कर कलाकारों ने लोगों में जागरूकता लायी.
नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को अपने घर बहू नहीं बेटी लाने की सीख दी जा रही है. साथ ही उन्हें दहेज लेने और देने के दुष्परिणाम से भी अवगत कराया जा रहा है. इन सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए कलाकारों द्वारा विभिन्न गीतों के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है. सरकार द्वारा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ शुरू किये गये अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन जुटा हुआ है. इसके लिए तीन कला जत्था टीम का गठन किया गया है जो गांवों में जाकर गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है. इस जागरूकता का असर भी दिखने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










