करेंट लगने से युवक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2017 12:16 AM

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : जिले के कल्पा ओपी क्षेत्र अंतर्गत भवानीचक गांव में करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक अनिल कुमार का पुत्र अजीत कुमार(17 वर्ष) है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने घर पर ही बिजली का तार जोड़ने का काम कर रहा था. इसी दौरान करेंट […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : जिले के कल्पा ओपी क्षेत्र अंतर्गत भवानीचक गांव में करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक अनिल कुमार का पुत्र अजीत कुमार(17 वर्ष) है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने घर पर ही बिजली का तार जोड़ने का काम कर रहा था. इसी दौरान करेंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया. परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.

युवक को मृत घोषित किये जाने के बाद परिजन चीत्कार मारकर रोने लगे. परिजनों ने बताया कि मृतक इस वर्ष में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी. वह काफी मेधावी एवं मिलनसार युवक था. हर किसी के काम आने वाला तथा सहयोग करने वाला युवक था. मौत की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये.

परिजनों के चीत्कार से अस्पताल परिसर का माहौल काफी गमगीन हो गया. मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में ही कराया गया. इधर, घटना की जानकारी होने पर सदर प्रखंड के बीडीओ मौके पर पहुंच परिजनों से मुलाकात की तथा पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक दिया.

बुझ गया घर का चिराग: ताया जाता है कि युवक अपने परिवार का इकलौता चिराग था. उसके पिता दो भाई थे, लेकिन दोनों भाइयों में सिर्फ एक की ही औलाद थी. वह अपने परिवार में सबका चहेता होने के कारण परिवार के सभी लोगों का ध्यान उसके प्रति काफी अधिक रहता था. ऐसे में असमय उसकी मौत होने से परिवार पर विपदा का पहाड़ टूट पड़ा है. घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से पूरा परिवार गमगीन है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन