महोत्सव में शामिल होंगे 15 से 35 आयु वर्ग के प्रतिभागी

Updated:
विज्ञापन

19 व 20 सितंबर को आयोिजत होगा महोत्सव जहानाबाद नगर : आगामी 19 एवं 20 सितंबर को अब्दुल बारी नगर भवन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिलास्तरीय युवा महोत्सव के सफल आयोजन की सभी तैयारी की जा रही है. जिला युवा महोत्सव में जिले के वैसे युवा प्रतिभागी निशुल्क शामिल हो सकते है जिनकी आयु […]

विज्ञापन

19 व 20 सितंबर को आयोिजत होगा महोत्सव

जहानाबाद नगर : आगामी 19 एवं 20 सितंबर को अब्दुल बारी नगर भवन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिलास्तरीय युवा महोत्सव के सफल आयोजन की सभी तैयारी की जा रही है. जिला युवा महोत्सव में जिले के वैसे युवा प्रतिभागी निशुल्क शामिल हो सकते है जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष के बीच हो. युवा महोत्सव में भाग लेने हेतु प्रतिभागी जिला जनसंपर्क कार्यालय से संपर्क कर विहित आवेदन प्रपत्र को जमा कर सकते है. आवेदन पत्र 22 अगस्त से 10 सितंबर तक डीपीआरओ कार्यालय में जमा होगा. आवेदन पत्र के साथ दो फोटोग्राफ, उम्र प्रमाण पत्र की छाया प्रति ,आधार कार्ड की छाया प्रति भी संलग्न करना होगा. युवा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह के द्वारा निर्णायक मंडल का गठन किया गया है .
उन्होंने बताया कि निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम अंतिम होगा जिस पर कोई भी विवाद स्वीकार नहीं किये जायेंगे. सभी विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने हेतु भेजने की व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा किया जायेगा. जिला युवा महोत्सव के नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभूनाथ झा ने बताया कि युवा महोत्सव में 19 सितंबर को चाक्षुषकला, वक्तृता, लघु नाटक , अंगरेजी या हिंदी समूह गायन, एकल गायन, शास्त्रीय वाद्य-वादन तथा 20 सितंबर को शास्त्रीय गायन ,शास्त्रीय नृत्य , समूह लोक नृत्य आयोजित किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन