अस्पताल में भर्ती महिला की ओझा ने की झाड़-फूंक

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर. रविवार की सुबह सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का नजारा बदला सा था. इमरजेंसी वार्ड के बेड पर एक महिला बेहोश पड़ी थी, जिसे स्लाइन तथा ऑक्सीजन लगा था. चिकित्सक द्वारा उसका इलाज किया गया था तथा जरूरी दवाएं दी गयी थीं. वहीं महिला के बेड पर बड़ी संख्या में नीम के पत्ते […]

विज्ञापन
जहानाबाद नगर. रविवार की सुबह सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का नजारा बदला सा था. इमरजेंसी वार्ड के बेड पर एक महिला बेहोश पड़ी थी, जिसे स्लाइन तथा ऑक्सीजन लगा था. चिकित्सक द्वारा उसका इलाज किया गया था तथा जरूरी दवाएं दी गयी थीं.
वहीं महिला के बेड पर बड़ी संख्या में नीम के पत्ते रखे हुए थे. वहीं एक ओझा मंत्र का उच्चारण करते हुए उसकी झाड़-फूंक कर रहा था. इमरजेंसी में भर्ती अन्य मरीज ओझा की करतूत को देख रहे थे. मगर झाड़-फूंक के बाद भी महिला को होश नहीं आया. उक्त महिला बालकटी की शिकार थी. अस्पताल में इस तरह की घटना पहली बार देखने को मिली. अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परसबिगहा थाना क्षेत्र के केंदुआ निवासी इंदु देवी, नगर थाना क्षेत्र के धनगावां निवासी कुसुम देवी, डोमन बिगहा निवासी रीमा देवी, हुलासगंज के मोकिमपुर गांव निवासी सुशीला देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन