साइबर ठगी पर लगेगी रोक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पहल. सात दिनों के अंदर गठित होगा साइबर सेल जहानाबाद : जिले में साइबर सेल का गठन करने की हरी झंडी मिल गयी है. एक सप्ताह के भीतर साइबर सेल अपने वजूद में आ जायेगा और इसके साथ ही जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके में होने वाले साइबर अपराध के मामलों का उद्भेदन करने […]
विज्ञापन
पहल. सात दिनों के अंदर गठित होगा साइबर सेल
जहानाबाद : जिले में साइबर सेल का गठन करने की हरी झंडी मिल गयी है. एक सप्ताह के भीतर साइबर सेल अपने वजूद में आ जायेगा और इसके साथ ही जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके में होने वाले साइबर अपराध के मामलों का उद्भेदन करने में पुलिस को सफलता मिलेगी. राज्य पुलिस मुख्यालय से जहानाबाद में साइबर सेल का गठन करने का आदेश जिला पुलिस प्रशासन को पूर्व में मिला था. आदेश के आलोक में इसकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं. सेल में प्रयुक्त होने वाले उपकरण प्राप्त हो चुके हैं. बस इंतजार है साइबर एक्सपर्ट के पहुंचने की. उनके योगदान देते ही साइबर सेल अपना काम शुरू कर देगा. संभवत: पांच-छह दिनों के भीतर एक्सपर्ट के पहुंचते ही सातवें दिन से साइबर अपराध पर अंकुश लगाने का कार्य शुरू हो जायेगा.
कई लोग हो चुके हैं जालसाज गिरोह के शिकार : इस जिले में साइबर अपराध की दो-तीन घटनाओं के अलावा बड़ी संख्या में लोग ठगों के शिकार हो चुके हैं. बैंकों की एटीएम में जालसाजी और धोखाधड़ी के तहत कार्ड बदल कर और उनका गुप्त पासवर्ड जान कर खाते से निकासी कर लेना साइबर अपराध की श्रेणी में तो नहीं आता, लेकिन साइबर सेल का संचालन हो जाने से मोबाइल फोन पर अपने को बैंक का अधिकारी बता और झांसा देकर ओटीपी नंबर पूछ कर या फिर किसी का पासवर्ड, एकाउंट नंबर और एटीएम कार्ड नंबर हैक कर लोगों खाते को खंगालने वाले गिरोह का पता लगाने में पुलिस को काफी सहूलियत होगी. इससे संबंधित दर्ज मामलों का उद्भेदन करने में पुलिस को सफलता मिलेगी.
आ चुके हैं उपकरण, एक्सपर्ट का इंतजार
एसपी के आवासीय कार्यालय में डीआइयू के साथ सेल का होगा संचालन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










