फर्जीवाड़ा कर एचएम ने निकाली राशि

Updated:
विज्ञापन

रतनी/जहानाबाद : प्रखंड क्षेत्र के मुस्तिचक नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के एचएम द्वारा सचिव का फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर बैंक से राशि की निकासी कर ली गयी. विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव बेबी देवी ने बीडीओ को आवेदन देकर जांच की गुहार लगायी है. आवेदन में उल्लेख किया है कि वर्ष 2014 में मुझे विद्यालय […]

विज्ञापन

रतनी/जहानाबाद : प्रखंड क्षेत्र के मुस्तिचक नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के एचएम द्वारा सचिव का फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर बैंक से राशि की निकासी कर ली गयी. विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव बेबी देवी ने बीडीओ को आवेदन देकर जांच की गुहार लगायी है. आवेदन में उल्लेख किया है कि वर्ष 2014 में मुझे विद्यालय का सचिव बनाया गया था,

जब से आज तक दो से तीन बार ही यूनियन बैंक नेहालपुर के चेक पर हस्ताक्षर किये हैं. जब मैं विद्यालय के एचएम से पूछा की विद्यालय में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन कैसे बन रहा है, तो उन्होंने टाल-मटोल कर दिया. जब मैं बैंक गयी, तो पता चला कि फर्जी हस्ताक्षर बना कर एचएम ने राशि की निकासी कर ली है. इधर बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि को-ऑर्डिनेटर को जांच करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन