पूछताछ के लिए एक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

कैशवैन लूटकांड. पीएनबी के रुपयों की लूट के मामले का नहीं मिला सुराग गुहार लगाने के बाद उसके भाई को किया गया मुक्त एसपी ने कहा-निर्दोष लोगों के विरुद्ध नहीं होगी कार्रवाई संदेह के आधार पर पकड़े जा रहे लोगों की करायी जा रही है पहचान तहकीकात के बाद छोड़े गये कस्टोडियन समेत सभी पांच […]

विज्ञापन

कैशवैन लूटकांड. पीएनबी के रुपयों की लूट के मामले का नहीं मिला सुराग

गुहार लगाने के बाद उसके भाई को किया गया मुक्त
एसपी ने कहा-निर्दोष लोगों के विरुद्ध नहीं होगी कार्रवाई
संदेह के आधार पर पकड़े जा रहे लोगों की करायी जा रही है पहचान
तहकीकात के बाद छोड़े गये कस्टोडियन समेत सभी पांच वैनकर्मी
जहानाबाद : शहर के राजाबाजार अंडरपास नया टोला मुहल्ले में पीएनबी के 22 लाख 32 हजार रुपयों की लूट किये जाने के मामले में पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. एक माह के भीतर जहानाबाद में बैंक और एलआइसी के रुपयों की लूट की दो घटनाएं और पटना जिले के गौरीचक में पेट्रोल पंप से लूट के एक मामले की जांच दोनों जिलों की पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है. इस बीच पीएनबी के रुपयों की लूट किये जाने के मामले में एक युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
हिरासत में लिया गया युवक तनवीर कुरैशी नगर थाना क्षेत्र के कल्पा ओपी अंतर्गत काजीपुर टाली गांव का निवासी है. इसके भाई आविद कुरैशी को मुक्त कर दिया गया है. खबर के अनुसार सिक्यूरिटी कंपनी सीएमएस के कैशवैन से पीएनबी के रुपये की लूट की तफतीश में जुटी पुलिस ने घटना के दिन ही यानी एक जुलाई को लरसा गांव के निकट काजीपुर टाली निवासी बाइक सवार तनवीर कुरैशी को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह भाग निकला. संदेह बढ़ने पर उसके घर पर छापेमारी के दौरान वह फरार पाया गया. उस दौरान उसके भाई आविद कुरैशी को पूछताछ के लिए लाया गया था. इस पर उसके पिता एवं अन्य परिजनों ने सोमवार को एसपी से मिल कर अपने पुत्रों को निर्दोष बताया और दलील दी कि तनवीर कुरैशी बंद पड़े रोजगार को चालू करने के लिए पटना चला गया. एसपी ने उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए आविद कुरैशी को तो मुक्त कर दिया, लेकिन संदेह के आधार पर उसके भाई तनवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है.
किसी भी निर्दोष की नहीं होगी गिरफ्तारी : एसपी आदित्य कुमार ने बताया कि इस मामले में किसी भी निर्दोष व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं होगी. थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन लुटेरे पकड़े जायेंगे. पुलिस अपना काम कर रही है. उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर अब तक तीन लोगों को हिरासत में लेकर लुटेरो का हुलिया जानने के लिए उन्हे कैशवैन के कर्मियों के पास लाया गया, लेकिन पहचान नहीं होने पर सबों को छोड़ दिया गया. कैशवैन के तीनों कस्टोडियन ,गन मैन और चालक को भी सोमवार की शाम मुक्त का दिया गया है. जरूरत पड़ने पर उन्हें पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि गौरीचक (पटना) में पेट्रोल पंप से 19 लाख रुपयों के अलावा जहानाबाद में पीएनबी के 22 लाख 32 हजार और एलआइसी के समीप पांच जून को 13 लाख 52 हजार रुपयों की लूट की घटना में समरूपता है. तीनों घटनाएं एक ही स्टाइल में की गयी है. लूट के उक्त तीनों घटनाओं में एक ही लुटेरा गिरोह का हाथ होने की आशंका आंकी जा रही है, जिसका अनुसंधान जहानाबाद के एसपी आदित्य कुमार और पटना एसएसपी मनुमहाराज संयुक्त रूप से कर रहे हैं. रविवार को एसएसपी जहानाबाद आये थे और सभी घटना स्थलों तक जाकर मामले की तहकीकात की थी. हालांकि बताया जा रहा है कि अब तक की गयी जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग हासिल हुए हैं, जिसका खुलासा नहीं किया जा रहा है ताकि अनुसंधान प्रभावित न हो. बहरहाल मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस लुटेरा गिरोह के सदस्यों और वांछितों के संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन