2018 के अंत तक हर घर में बिजली : सीएम

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को जिले के हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र में उदेरा स्थान बराज और सिंचाई की दो अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि उदेरा स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने बिहार में न्याय के साथ हो रहे विकास की चर्चा करते हुए कहा […]

विज्ञापन

जहानाबाद : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को जिले के हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र में उदेरा स्थान बराज और सिंचाई की दो अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि उदेरा स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने बिहार में न्याय के साथ हो रहे विकास की चर्चा करते हुए कहा कि चार साल के भीतर सात निश्चयों के सभी काम

2018 के अंत तक…
को पूरा करना लक्ष्य है. हर गांव की नाली-गली पक्की हो जायेगी और 2018 के दिसंबर तक हर घर में बिजली पहुंच जायेगी. उन्होंने उपस्थित जनसमूह से दहेज वाली शादी का बहिष्कार करने का आह्वान किया और कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्तूबर से बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त अभियान चलाया जायेगा. मुख्यमंत्री की इस बात का वहां उपस्थित लोगों ने ताली बजा कर समर्थन किया.
उदेरा स्थान बराज स्थल के पास ही आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि इसकी बगल में ही ऐतिहासिक बराबर पहाड़ है. उदेरा स्थान को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने से पूरा इलाका विकसित होगा. उदेरा स्थान बराज से जहानाबाद और नालंदा जिलों की 42 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी. उन्होंने 531 करोड़ से बने उदेरा स्थान बराज के अलावा 7.82 करोड़ की नसरतपुर और 2.77 करोड़ की कचनावां सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया और 232.81 करोड़ की लागत से मंडई पुनर्गठित सिंचाई योजना के कार्य की भी शुरुआत की. उन्होंने कहा कि बिहार में 76% लोग खेती कर आजीविका चलाते हैं,
इसलिए राज्य सरकार सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन को गति दे रही है. उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर एक-एक कर सिंचाई परियोजनाएं पूरी की जायेंगी. वितरणियों को प्रभावशाली बनाया जायेगा. सभा की अध्यक्षता जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने की. इस मौके पर स्थानीय सांसद अरुण कुमार, पीएचइडी मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, मखदुमपुर के विधायक सूबेदार दास ने भी सभा को संबोधित किया. जदयू जिलाध्यक्ष राजीव नयन उर्फ राजू ने सीएम का स्वागत किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन