चलते मारुति वैन में लगी आग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
काको : पाली थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में एक चलते मारुति वैन में आग लग गयी. अगलगी की इस घटना के बाद मारुति में सवार सभी व्यक्ति शीशा तोड़कर वाहन से निकले तथा घटनास्थल से फरार हो गये. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पाली थाने को दी. साथ ही आग पर काबू करने का प्रयास […]
विज्ञापन
काको : पाली थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में एक चलते मारुति वैन में आग लग गयी. अगलगी की इस घटना के बाद मारुति में सवार सभी व्यक्ति शीशा तोड़कर वाहन से निकले तथा घटनास्थल से फरार हो गये. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पाली थाने को दी. साथ ही आग पर काबू करने का प्रयास किया. पुलिस, बीडीओ , सीओ के मौके पर पहुंचने पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया.
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ युवक वैन में सवार होकर पाली बाजार की ओर जा रहे थे. जैसे ही अमरपुरा गांव के पास पहुंचे अचानक आग लग गयी. लोगों ने अनुमान लगाया कि बैटरी के शाॅर्ट सर्किट से आग लगी है. पाली थाने की पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










