देसी शराब के साथ नशे की हालत में एक धराया

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : नगर थाना पुलिस ने काली नगर मुहल्ले में छापेमारी कर नकुल शर्मा को पांच लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. नगर थाने के एसआइ बनारसी चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मुहल्ले में एक शख्स द्वारा देसी शराब की बिक्री की जा रही है. […]

विज्ञापन

जहानाबाद : नगर थाना पुलिस ने काली नगर मुहल्ले में छापेमारी कर नकुल शर्मा को पांच लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. नगर थाने के एसआइ बनारसी चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मुहल्ले में एक शख्स द्वारा देसी शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना के बाद फौरन नगर थाने की पुलिस ने घटना स्थल की घेराबंदी की .

जहां छापेमारी में नकुल शर्मा को नशे की हालत में दबोचा गया. साथ ही इनके पास से ब्लू रंग के एक प्लास्टिक का डब्बा भी जब्त किया गया, जिसमें देसी शराब था. पुलिस को देखते ही नकुल डिब्बा लेकर भागने लगा. लेकिन पुलिस ने खदेड़ते हुए उसे धर दबोचा. नकुल की पुलिस ने मेडिकल जांच भी करायी है. पुलिस का कहना है कि इसके द्वारा शराबबंदी के बावजूद शराब का कारोबार भी किया जा रहा था. जांच के क्रम में डॉक्टरों ने भी नशे की पुष्टि की है. पकड़ा गया शख्स स्वामी सहजानंद संग्रहालय के समीप गुमटीनुमा दुकान चलाया करता है.

गिरफ्तार व्यक्ति पर मद्यनिषेद्य की धाराओं और उत्पाद अधिनियम के तहत नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है. नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पाल ने बताया कि उक्त व्यक्ति को जेल भेजा जायेगा. पकड़ा गया शख्स स्वामी सहजानंद संग्रहालय के समीप गुमटीनुमा दुकान चलाया करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन