बारिश ने बिगाड़ दी मुहल्लों की सूरत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खुशी. गरमी से बेचैन लोगों को मिली राहत जहानाबाद : ले में बुधवार की दोपहर हुई बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है. बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. वहीं कई जगहों पर सड़कें कीचड़मय हो गयी है. कीचड़ फैले रहने के कारण पैदल चलने वाले लोगों […]
विज्ञापन
खुशी. गरमी से बेचैन लोगों को मिली राहत
जहानाबाद : ले में बुधवार की दोपहर हुई बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है. बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. वहीं कई जगहों पर सड़कें कीचड़मय हो गयी है. कीचड़ फैले रहने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लोग कीचड़ से बचकर निकलते दिखे. शहर के राजाबजार, दौलतपुर, पीजी रोड ,स्टेशन ,काको मोड़ , शिवाजी पथ, हाट, निचली रोड सहित कई सड़कों पर कीचड़ फैले थे.
कीचड़ रहने की वजह से लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही थी. अमन सेतू ,बतीस बंभरिया सहित कई जगहों पर जलजमाव के कारण लोग मुश्किल में दिख रहे थे. हालांकि बारिश से धान के बिचड़े को काफी फायदा हुआ है. धान का बिचड़ा के लिए बारिश रामबाण का काम कर रही है. बारिश होने के कारण लोगों को गरमी से राहत मिली. बारिश होते ही ठंडी हवा ने लोगों के शरीर को सुकून पहुंचाया.
गरमी से बेचैन लोगों की मुश्किलें कम हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










