दो गुटों में हिंसक झड़प में दर्ज हुई प्राथमिकी
रतनी : कुराबाद थाना क्षेत्र के बाजार प्रागंण में मंगलवार को दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों तरफ से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रथम पक्ष से शकुराबाद निवासी सुधीर कुमार के बयान पर दर्ज हुई . प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि हमारे दुकान पर मिंटू आलम आया और बोला […]
रतनी : कुराबाद थाना क्षेत्र के बाजार प्रागंण में मंगलवार को दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों तरफ से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रथम पक्ष से शकुराबाद निवासी सुधीर कुमार के बयान पर दर्ज हुई . प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि हमारे दुकान पर मिंटू आलम आया और बोला कि बेटा चीनी दे दो. हम बोले कि हम तुम्हारा बेटा लगते हैं. इसी बात पर मारपीट किया तथा लाठी-डंडा से लैस होकर दर्जनों लोग आये और मारपीट करने लगे.
जिसमें राकेश कुमार,भोला कुमार सहित आधे दर्जन लोग घायल हो गये.जिनका इलाज रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में कराया गया. इस मामले में आठ नामजद व बारह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिंटू आलम व असलम आजाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










