नर्सिंग स्कूल के भवन में चलेगा सदर अस्पताल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद : सदर अस्पताल के जर्जर भवन की चर्चा अखबारों की सुर्खियां बना करती थीं. संयोग अच्छा रहा जब-जब जर्जर भवन का छज्जा गिरा, तब उसकी चपेट में कोई शख्स नहीं आया. हादसा टलता चला गया और दिन कटते गये. लेकिन जिला प्रशासन की पहल पर फिलहाल सदर अस्पताल के दिन बहुरने के आसार दिखने […]
विज्ञापन
जहानाबाद : सदर अस्पताल के जर्जर भवन की चर्चा अखबारों की सुर्खियां बना करती थीं. संयोग अच्छा रहा जब-जब जर्जर भवन का छज्जा गिरा, तब उसकी चपेट में कोई शख्स नहीं आया. हादसा टलता चला गया और दिन कटते गये. लेकिन जिला प्रशासन की पहल पर फिलहाल सदर अस्पताल के दिन बहुरने के आसार दिखने लगे हैं.
बीते दिनों मगध प्रमंडल के आयुक्त के समक्ष हुई बैठक में जर्जर भवन की चर्चा के बाद फिलहाल सदर अस्पताल को परिसर में ही बन रहे नर्सिंग स्कूल भवन में इसे शिफ्ट करने की सहमति मिल गयी है. 25 जून तक नये भवन में शिफ्ट हो जायेगा सदर अस्पताल. वहीं जो भवन नर्सिंग स्कूल के लिए बनाया गया है, उसमें अभी सत्र की शुरुआत नहीं हो सकी है. नये वित्तीय वर्ष में ही पढ़ाई की गुंजाइश दिख रही. बरसात से पूर्व सदर अस्पताल को शिफ्ट करना अस्पताल प्रबंधन के लिए एक चुनौती भी है.
पूर्व में कई दफा ऐसे मौके आये हैं जब अस्पताल का छज्जा जर्जर होकर गिरता रहा है. आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देश के तहत पुराने भवन में संचालित सेवाओं को कार्य हित एवं जनहित में तत्काल प्रभाव से अस्पताल परिसर में बने नवनिर्मित जीएनएम प्रशिक्षण भवन में हस्तांरित करने का निर्देश प्राप्त हुआ था. रोस्टर तैयार कर संध्याकालीन बाह्य कक्ष का संचालन कराया गया. इसमें किसी प्रकार की कोताही को गंभीरता से लिया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










