भाकपा-माले ने पीएम का फूंका पुतला

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद सदर : भाकपा-माले सहित ट्रेड यूनियन तथा महिला संगठन ऐपवा के संयुक्त बैनर तले मंगलवार को राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के अवसर पर तीनों संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के शहीद भगत सिंह नगर स्थित जिला कार्यालय से एक जुलूस निकाला, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए काको मोड़ पहुंचा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

विज्ञापन

जहानाबाद सदर : भाकपा-माले सहित ट्रेड यूनियन तथा महिला संगठन ऐपवा के संयुक्त बैनर तले मंगलवार को राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के अवसर पर तीनों संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के शहीद भगत सिंह नगर स्थित जिला कार्यालय से एक जुलूस निकाला, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए काको मोड़ पहुंचा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया.

जुलूस में शामिल कार्यकर्ता मोदी सरकार शर्म करो, स्वच्छ भारत अभियान की आड़ में गरीब महिलाओं को बेइज्जत करना बंद करो, प्रतापगढ़ राजस्थान नगर पालिका के कमिश्नर अशोक जैन सहित कामोड जवार के हत्यारों अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. मालूम हो कि 16 जून को राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले में भाकपा-माले नेता व निर्माण मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष जफर हुसैन की भाजपा कार्यकर्ताओं तथा गुंडों ने पीट-पीट कर इसलिए हत्या कर दी थी

कि वह खुले में शौच के समय गरीब महिलाओं की फोटोग्राफी कर विरोध कर रहे थे.स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर मोदी सरकार का गरीबों व महिलाओं पर शोषण व दमन बढ़ा है. पुतला दहन कार्यक्रम को माले के जिला सचिव श्री निवास शर्मा, किसान नेता रामाधार सिंह, रामबली यादव, ऐपवा नेत्री रेणु देवी, संतोष केसरी समेत कई लोगों ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन