उचक्कों ने रिटायर्ड एचएम से 75 हजार रुपये छीने
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम जहानाबाद : सोमवार की दोपहर करीब बजे बाइक सवार अपराधियों ने सेवानिवृत्त एक प्रधानाध्यापिका से 75 हजार रुपये छीन लिये. रिटायर्ड हेडमास्टर गीता सिन्हा शहर के खत्री टोला मुहल्ले की निवासी हैं. इस संबंध में नगर थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की […]
विज्ञापन
बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम
जहानाबाद : सोमवार की दोपहर करीब बजे बाइक सवार अपराधियों ने सेवानिवृत्त एक प्रधानाध्यापिका से 75 हजार रुपये छीन लिये. रिटायर्ड हेडमास्टर गीता सिन्हा शहर के खत्री टोला मुहल्ले की निवासी हैं. इस संबंध में नगर थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गयी है. नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पाल ने बताया कि मामला दर्ज कर अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय है. घटना के संबंध में बताया गया है
कि उक्त महिला ने यूनियन बैंक से 75 हजार रुपये निकाले थे.रुपयों को एक झोले जिसमें करीब दो हजार के कपड़े और चेकबुक थे,रख कर टेंपो से अस्पताल मोड़ के समीप उतरी. वह दवा खरीदने के लिए एक मेडिकल दुकान में जाने के लिए सड़क पार कर रही थी .उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो उचक्कों ने झोला छीन लिया. इस पर उन्होंने हल्ला किया,
तब तक तेजी से बाइक चलाते हुए दोनों अपराधी दरधा पुल की ओर भाग निकले. लोग बताते हैं कि शहर में छिनतई की यह पहली घटना नहीं है, इसके पूर्व भी व्यवसायी ,संवेदक ,शिक्षक ,रिटायर्ड कर्मी ,पुलिस कर्मी एवं अन्य लोगों के साथ उचक्के और लुटेरे लूट और छिनतई की घटना को अंजाम दे चुके हैं. कहा जाता है कि बैंकों में ही इनका गिरोह सक्रिय रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










