बाइक से गिरकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी घायल

Updated:
विज्ञापन

दुल्हिनबाजार : सोमवार को दुल्हिनबाजार के प्रखंड कृषि पदाधिकारी बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग पर विशनपुरा गांव स्थित सूर्य मंदिर के पास बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए दानापुर के हाईटेक अस्पताल में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार दुल्हिनबाजार के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार पटना स्थित अपने […]

विज्ञापन

दुल्हिनबाजार : सोमवार को दुल्हिनबाजार के प्रखंड कृषि पदाधिकारी बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग पर विशनपुरा गांव स्थित सूर्य मंदिर के पास बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

जिसे इलाज के लिए दानापुर के हाईटेक अस्पताल में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार दुल्हिनबाजार के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार पटना स्थित अपने आवास से बाइक पर सवार होकर दुल्हिनबाजार प्रखंड कार्यालय आ रहा था. अभी वह बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग पर विशनपुरा गांव स्थित सूर्य मंदिर के पास पहुंचा ही था कि बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा.
इस हादसे में अनिल कुमार घायल हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुल्हिनबाजार बीडीओ शालिनी प्रज्ञा ने घायल को इलाज के लिए दानापुर के हाईटेक अस्पताल में
भरती कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन