पहले लाठी-डंडे से दो भाइयों को पीटा, फिर दीवाल गिरायी

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : नगर थाने के कल्पा ओपी अंतर्गत गनकुरा (काजीपुर टाली) गांव में एक जमीन पर निर्माण कार्य करने के दौरान हुए विवाद में एक गुट के लोगों ने दो भाइयों को मार-पीट कर घायल कर दिया व बनायी गयी दीवाल को गिरा दिया. जख्मी ललन यादव व उनके भाई भोला यादव का अस्पताल में […]

विज्ञापन

जहानाबाद : नगर थाने के कल्पा ओपी अंतर्गत गनकुरा (काजीपुर टाली) गांव में एक जमीन पर निर्माण कार्य करने के दौरान हुए विवाद में एक गुट के लोगों ने दो भाइयों को मार-पीट कर घायल कर दिया व बनायी गयी दीवाल को गिरा दिया. जख्मी ललन यादव व उनके भाई भोला यादव का अस्पताल में इलाज कराया गया. इस सिलसिले में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में गणेश यादव समेत चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

एफआइआर के सूचक ललन यादव के अनुसार बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे वे अपने निजी जमीन पर घर बनाने के लिए दीवाल उठा रहे थे. इसी दौरान अभियुक्तों ने आकर निर्माण कार्य रोक दिया व गाली गलौज करने लगा. विरोध जताने पर लात-मुक्के एवं लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया. जब उसका भाई भोला यादव बचाने आया, तो उसकी भी पिटाई कर दी. मारपीट करने के बाद अभियुक्तों ने बनायी गयी दीवाल को गिरा दिया और धमकी भी दी. एफआइआर दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन