बाइक की टक्कर से महिला गंभीर
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 29 Apr 2026 10:07 PM
सदर अस्पताल किया रेफर
गिद्धौर. गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग पर बंझुलिया गांव के समीप मंगलवार की रात बाइक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान बंझुलिया गांव निवासी अनिता देवी (पति- दशरथ पंडित) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर लाया गया. अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने महिला का प्राथमिक उपचार किया. सिर में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, जमुई रेफर कर दिया गया. घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










