खड़े ट्रक से टकराया ई-रिक्शा, सात घायल, तीन गंभीर

एक ही परिवार के हैं सभी घायल
जमुई. जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर स्थित खरगौर के समीप बुधवार ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना का कारण चालक को आयी झपकी बताया जा रहा है. हादसे में शेखपुरा जिले के घाट कुसुंबा गांव निवासी जरकिन कुमार (22), किशोरी तांती (52), धनराज तांती (55), राम आशीष कुमार (38) और विजेता देवी (40)घायल हैं, जबकि अन्य दो की पहचान की प्रक्रिया जारी है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीन घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. चिकित्सक डॉ मनीष कुमार के अनुसार, सभी को गंभीर चोटें आयी हैं और तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










