वेतन नहीं मिलने पर एंबुलेंस कर्मियों में आक्रोश

चार माह से भुगतान ठप
जमुई. जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े ईएमटी ड्राइवर चार माह से वेतन भुगतान नहीं होने को लेकर आक्रोशित दिखे. ईएमटी राजीव सिंह, शशि सुमन, मो असलम, धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रदीप राम, निवास सिंह, पंकज कुमार, अमित सिंह, नरेश यादव समेत अन्य लोगों ने बताया कि सेवा प्रदाता कंपनी जेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गयी है. कर्मियों का कहना है कि वे 24 घंटे आपातकालीन सेवा में तैनात रहते हैं और मरीजों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं. इसके बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलना उनके साथ अन्याय है. लगातार वेतन नहीं मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है. बच्चों की पढ़ाई, घर का राशन और अन्य जरूरी खर्च चलाना बड़ी चुनौती बन गयी है. यह भी आरोप लगाया कि संबंधित कंपनी के अधिकारियों से कई बार संपर्क करने के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिला, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी. इससे कर्मियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. कर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द बकाया वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है.
कहते हैं एसीओ
एसीओ नीतीश कुमार ने बताया कि फंड उपलब्ध नहीं होने के कारण चार माह का वेतन लंबित है, लेकिन 30 अप्रैल तक भुगतान कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










