ePaper

आपसी विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की हत्या, गिरफ्तार

Updated at : 05 Sep 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की हत्या, गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के भंदरा गांव में एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े अपने ही गोतिया की एक महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी.

विज्ञापन

सिमुलतला. थाना क्षेत्र के भंदरा गांव में एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े अपने ही गोतिया की एक महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. घटना को लेकर गांव के लोगों में तनाव है. मृतका की पहचान भंदरा गांव के स्व शंभू यादव की 65 वर्षीया पत्नी व मंटू यादव की मां टेकनी देवी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार को खेत से मिट्टी लेने के विवाद में गोपी यादव ने टेकनी देवी के साथ मारपीट की थी. इसे लेकर टेकनी देवी ने सिमुलतला थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी. आवेदन के आलोक में सिमुलतला पुलिस गुरुवार की दोपहर घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की और दोनों पक्ष को थाना आने को कहा. लेकिन पुलिस के वहां से लौटने के बाद ही गोपी यादव व उसके परिवार के सदस्य आक्रोशित हो गये और टेकनी यादव के घर पहुंच कर मारपीट करने लगे. इसी दौरान गोपी यादव ने कुल्हाड़ी से टेकनी देवी के सिर में हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और गोपी यादव की पत्नी को गिरफ्तार कर थाना लायी. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि भंदरा गांव में एक महिला की हत्या की गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच कर छानबीन करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में संलिप्त अन्य की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन