ePaper

चित्र बनाकर छात्रों ने दिखायी मतदान की शक्ति

Updated at : 13 Oct 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
चित्र बनाकर छात्रों ने दिखायी मतदान की शक्ति

विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर सोमवार को शिक्षा विभाग एवं स्वीप कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न उच्च विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

जमुई . विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर सोमवार को शिक्षा विभाग एवं स्वीप कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न उच्च विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रदर्शन के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती, मतदान के महत्व और नागरिक जिम्मेदारी का संदेश दिया. शिक्षकों के मार्गदर्शन में भविष्य के मतदाताओं ने अपने रचनात्मक चित्रों के जरिए “मतदान मेरा अधिकार”, “पहले मतदान फिर जलपान” जैसे नारों को जीवंत रूप दिया. इस अवसर पर प्लस टू महाराजा चन्द्रचूड़ विद्या मंदिर गिद्धौर, प्लस टू जनता उच्च विद्यालय अलीगंज सोनखार, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय खैरा, प्लस टू उच्च विद्यालय जिनहरा लक्ष्मीपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रक्तरोहनिया सोनो, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चितोचक झाझा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोखुला फतेहपुर सिकंदरा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरुअट्टा जमुई,उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसतपुर चकाई, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिछवे सिकंदरा सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों में रचनात्मकता बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें एक जागरूक नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित भी करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन