प्रशिक्षण के बाद छात्र-छात्राओं को मिला प्रमाण-पत्र

कौशल विकास पर जोर
झाझा. मुख्यालय स्थित सागर कंप्यूटर केंद्र में बुधवार को 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के बाद छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपना प्रमाण-पत्र हासिल किया. केंद्र के प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय के तहत सेमेस्टर-5 के छात्र-छात्राओं के लिए 15 दिवसीय इंटर्नशिप प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में स्थानीय देव सुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने सागर कंप्यूटर केंद्र में पंजीकरण कर प्रशिक्षण लिया. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में कौशल विकास करना है, ताकि वे भविष्य में अपने करियर को नयी दिशा दे सकें. प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सफल प्रतिभागियों के बीच प्रमाण-पत्र वितरित किया गया. छात्र-छात्राओं ने बताया कि 60 घंटे का यह प्रशिक्षण उन्हें नि:शुल्क प्रदान किया गया, जिससे उन्हें नयी तकनीकी जानकारी और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ. प्रमाण-पत्र मिलने पर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया. कार्यक्रम के दौरान दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










