ePaper

चंद्रपुरा गांव में ग्रामीणों ने शत प्रतिशत मतदान करने की ली शपथ

Updated at : 13 Oct 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
चंद्रपुरा गांव में ग्रामीणों ने शत प्रतिशत मतदान करने की ली शपथ

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर स्वीप कोषांग जमुई की ओर से सोमवार को खैरा प्रखंड के चंद्रपुरा गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

खैरा . आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर स्वीप कोषांग जमुई की ओर से सोमवार को खैरा प्रखंड के चंद्रपुरा गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया और शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचकर निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई . उपस्थित लोगों ने एक स्वर में नारे लगाये. ऐसे अभियानों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि हर नागरिक अपने अधिकार का समुचित उपयोग कर सके. इस अवसर पर बुनियाद केंद्र, खैरा की केयर गिवर अनु रेखा कुमारी, हेल्पर सुनीता कुमारी, पैरामेडिक खुशबू कुमारी एवं अन्य सहयोगी कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई. सभी ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने में सहयोग किया और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन