ePaper

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पांच घायल

Updated at : 27 May 2024 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पांच घायल

लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव का मामला

विज्ञापन

जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इसमें एक पक्ष से तीन तथा दूसरे पक्ष से दो कुल पांच लोग घायल हो गये. घायल को सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में एक पक्ष से मेदनीपुर गांव निवासी महेश पासवान, उनकी पत्नी मनोरमा देवी तथा पुत्र सोनू कुमार, जबकि दूसरे पक्ष से नीलेश कुमार मंडल व प्रमिला देवी शामिल हैं. दोनों पक्ष द्वारा एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है. एक पक्ष से घायल मनोरमा देवी ने बताया कि मेरे पड़ोसी उपेंद्र मंडल के साथ भूमि विवाद चल रहा है. सोमवार की सुबह जब मैं अपने खेत में काम कर रही थी तभी उपेंद्र मंडल, गोलु मंडल, उर्मिला देवी, राजेश मंडल तथा शिवम मंडल आया और गाली-गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर उनलोगों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे पति महेश पासवान तथा पुत्र सोनू कुमार पर तलवार से हमला कर दिया जिससे हम तीनों घायल हो गये. जबकि दूसरे पक्ष से घायल नीलेश कुमार ने महेश पासवान पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाया है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. थाना में दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन