अगहरा बरुअटा में ग्रामीणों को वोट करने के लिए किया प्रेरेित

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :19 Oct 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
अगहरा बरुअटा में ग्रामीणों को वोट करने के लिए किया प्रेरेित

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जागरूकता फैलाने हेतु रविवार को स्वीप कोषांग जमुई के अंतर्गत अगहरा बरुअटा पंचायत में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई . बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जागरूकता फैलाने हेतु रविवार को स्वीप कोषांग जमुई के अंतर्गत अगहरा बरुअटा पंचायत में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सदर प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं सेविकाओं ने ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों को मतदान के प्रति प्रेरित किया. उन्होंने लोगों से कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति का एक-एक वोट महत्वपूर्ण है. रैली के माध्यम से सेविकाओं और सुपरवाइजरों ने गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से अपील की कि वे न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि अपने परिवार के सभी सदस्यों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने आगामी 11 नवंबर को मतदान दिवस पर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर बाल विकास परियोजना कार्यालय जमुई सदर की महिला पर्यवेक्षिका, सेविकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन