ePaper

हत्या मामले के दो आरोपितों ने किया सरेंडर

Updated at : 27 May 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या मामले के दो आरोपितों ने किया सरेंडर

गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण किया सरेंडर

विज्ञापन

जमुई. हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया. आत्मसमर्पण करने वालों में सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा निवासी प्रमोद कुमार व सुनील कुमार हैं. बताया जाता है कि दोनों हत्याकांड का नामजद आरोपित है इसमें दोनों वर्षों से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण सोमवार को कोर्ट पहुंच आत्मसमर्पण कर दिया. मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पांच लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार: जमुई.

उत्पाद विभाग की पुलिस ने खैरा थाना क्षेत्र के गिद्धेश्वर जंगल के समीप से पांच लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. उसे सोमवार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. गिरफ्तार तस्कर खैरा थाना क्षेत्र के ताराटांड़ गांव निवासी महेश मुर्मू है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब के विरुद्ध जमुई के अलग-अलग जगहों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी दौरान सूचना के आधार पर गिद्धेश्वर जंगल के समीप छापेमारी कर पांच लीटर चुलाई शराब के साथ महेश मुर्मू को गिरफ्तार किया गया है. कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन