दीपावली के पूर्व संध्या पर छात्र-छात्राओं ने बनायी आकर्षक रंगोली

शहर के झाझा पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने दीपावली के पूर्व रंगोली व दिया सजाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.
झाझा . शहर के झाझा पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने दीपावली के पूर्व रंगोली व दिया सजाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. इस दौरान दर्जनों की संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं ने रंग बिरंगे रंगोलियां व दीपों को आकर्षक ढंग से सजाया. विद्यालय के निदेशक सुरेंद्र निराला ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सफल छात्र-छात्राओं के बीच पारितोषिक का वितरण किया गया. निदेशक श्री निराला ने बच्चों की रचनात्मक और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हमें अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है. उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि सभी इस त्यौहार को हर्षोल्लाह, स्वच्छता और सुरक्षा के साथ मनाएं. उन्होंने दीपावली के मौके पर सभी लोगों को शुभकामनाएं भी दी. मौके पर सभी छात्र-छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




