संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल थाने को दें

आगामी विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है. जिले के विभिन्न इलाकों में पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त टीमों ने लगातार एरिया डोमिनेशन अभियान और फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है.
जमुई . आगामी विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है. जिले के विभिन्न इलाकों में पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त टीमों ने लगातार एरिया डोमिनेशन अभियान और फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है. इस दौरान सुरक्षा बलों ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्ती करते हुए स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया. अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है. गौरतलब है कि जिले के सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को देने की अपील की है. वहीं कई इलाकों में पुलिस और केंद्रीय बलों की मौजूदगी से आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में फ्लैग मार्च की गति और तेज की जायेगी. जिला प्रशासन ने कहा कि चुनावी माहौल में किसी भी प्रकार की अराजकता या डर फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ और एसएसबी के जवानों को भी तैनात किया जा रहा है. प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि जमुई में चुनाव पूरी तरह शांति और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जायेगा. गौरतलब है कि जिले के सभी चार विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




