पूजा समापन के बाद मेला परिसर से नहीं हो रही कचरे की साफ-सफाई

गिद्धौर में दुर्गा पूजा व लक्ष्मी पूजा उल्लासपूर्ण वातावरण में समाप्त हो गया, लेकिन पूजा के तीन दिन पूर्व समाप्ति के उपरांत मेला परिसर के विभिन्न स्थलों से सूखे गिले कचरे का निस्तारण नहीं किया जा रहा है.
गिद्धौर . गिद्धौर में दुर्गा पूजा व लक्ष्मी पूजा उल्लासपूर्ण वातावरण में समाप्त हो गया, लेकिन पूजा के तीन दिन पूर्व समाप्ति के उपरांत मेला परिसर के विभिन्न स्थलों से सूखे गिले कचरे का निस्तारण नहीं किया जा रहा है. कई जगहों पर कूड़े का उठाव नहीं किया जा सका है. क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि पूजा समिति के उदासीनता के कारण पूजा समाप्ति कर बाद आलम यह है कि दुर्गा मंदिर परिसर सहित मेला क्षेत्र के कई स्थलों पर फैला कचरा यहां संक्रमण फैला रहा है. आसपास बाजार जैसे व्यस्त इलाके में कचरे का अंबार लगा हुआ, जिसकी सड़ांध एवं दुर्गंध से लोगों का मेला परिसर क्षेत्र से होकर गुजरने एवं सड़कों पर निकलना बमुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गा पूजा व लक्ष्मी पूजा के दौरान पूजा समिति की ओर से मेला परिसर क्षेत्र के ओर से साफ साफ सफाई को लेकर दर्जनों मजदूर को साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर लगाये जाने की बात समिति सदस्यों द्वारा कही जा रही है, लेकिन मेला क्षेत्र से लेकर गिद्धौर बाजार के विभिन्न चौक चौराहा, मेला परिसर में कई जगहों पर कचरा का उठाव अब तक नही कराया गया है, अधिकांश स्थलों पर चौराहों पर गंदगी जस की तस बनी हुई है. वहीं दुर्गा मंदिर मुख्य सड़क पर कूड़े का ढेर जमा है, जिससे राहगीर को नाक पर रूमाल रखकर गुजरना पड़ रहा है, दुर्गंध से लोगों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इस दिशा में मेला परिसर की साफ सफाई को लेकर पहल करने की मांग की है.
कहते हैं बीडीओ
इस संदर्भ में बीडीओ सुनील कुमार ने कहा है कि मेला परिसर से जुड़े सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई का दायित्व पूजा समिति के सदस्यों की बनती है. साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने को ले समिति को निर्देशित किया जायेगा, ताकि आमजनों को परेशानी न हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




