वृद्ध महिला को बेटे-बहू ने मारपीट कर घर से निकाला

थाना क्षेत्र भंदरा गांव का मामला, पीड़िता पहुंची थाना
बरहट. थाना क्षेत्र भंदरा गांव में एक कलयुगी बेटे-बहू ने मारपीट कर 80 वर्षीय वृद्ध मां को घर से बाहर निकाल दिया. रोते बिलखते हुए महिला बरहट थाना पहुंची, और बेटे-बहू के खिलाफ पुलिस से शिकायत की. महिला गुड़िया देवी ने बताया कि उसके पति का देहांत हो गया है तथा वह अपने चार बेटे और बहू के साथ रहती थी. महिला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मेरी तबीयत खराब चल रही थी. जब मैंने अपने बेटे और बहू से इलाज कराने की बात कही, तो उन्होंने आनाकानी करना शुरू कर दिया. इसके बाद तबीयत और बिगड़ गई. महिला ने बताया कि बुधवार सुबह जब मैंने फिर से अपने बेटे-बहू को इलाज कराने के लिए कहा तब वो गुस्सा हो गये और मेरे साथ मारपीट करने लगे. इसके बाद उन्होंने महिला को घर से बाहर निकाल दिया. मारपीट के बाद गुड़िया देवी किसी तरह थाना पहुंची और पुलिस को अपनी व्यथा सुनायी. बताया जाता है कि कुछ दिन पहले भी उनके बेटे-बहू ने उसके साथ मारपीट की थी, लेकिन तब पंचायत के माध्यम से लोगों को समझा बुझा कर मामला सुलझा दिया गया था. बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि महिला थाना आयी थी, तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया कर घर भेज दिया गया, आगे उचित कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




