ePaper

सऊदी अरब से 18 दिनों बाद आया सज्जाद का शव

Updated at : 08 Oct 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
सऊदी अरब से 18 दिनों बाद आया सज्जाद का शव

भरतपुर निवासी सज्जाद रोजगार के लिए गया था सऊदी अरब, सड़क हादसे में हो गयी थी मौत

विज्ञापन

सोनो. प्रखंड क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी 27 वर्षीय सज्जाद अंसारी का शव मंगलवार को घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. सज्जाद के शव को देखने ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. परिवार के सदस्यों के विलाप से माहौल बेहद गमगीन हो गया. बताते चलें कि भरतपुर गांव निवासी सज्जाद अंसारी की मौत 21 सितंबर को सऊदी अरब में सड़क हादसे में हो गयी थी. घटना के18 दिन के बाद मंगलवार को उसका शव भरतपुर गांव पहुंचा. शव गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ लग गयी. लोग उसके शोकाकुल परिवार को संभालने में लगे थे.

छह माह पूर्व ही गया था सऊदी अरब

भाई नौशाद अंसारी ने बताया कि सज्जाद अंसारी छह माह पूर्व ही रोजगार के लिए सऊदी अरब गया था. सज्जाद सऊदी अरब में एक टायर बनाने वाली दुकान में काम करता था. 21 सितंबर को वह काम समाप्त कर गाड़ी से अपने आवास पर लौट रहा था इसी दौरान सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी. उसके शव को हवाई जहाज से सऊदी अरब से पटना लाया गया और वहां से सड़क मार्ग से मंगलवार को घर लाया गया. शव घर पहुंचते ही मृतक की पत्नी सोनी प्रवीण सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. सज्जाद को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिसकी परवरिश को लेकर उनकी पत्नी चिंतित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन